फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The devotees remained less than half but the offerings broke the two-year record

इस बार श्रद्धालु आधे से कम, मां काली और माता मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 26 Oct 2020 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
The devotees remained less than half but the offerings broke the two-year record
माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की वजह से बेशक श्रद्धालु भारी संख्या में श्री माता मनसा देवी और काली माता मंदिर नहीं जा पाए हों लेकिन दोनों मंदिरों में के चढ़ावे ने तीन साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस बार श्रद्धालु नकदी के साथ ही चांदी और सोना भी दान करने में पीछे नहीं रहे। तीन साल में अबकी बार श्रद्धालु सबसे कम मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में 336980 भक्तों ने माता मनसा देवी और काली माता मंदिर में दर्शन किए वहीं अबकी बार 145917 भक्त ही यहां पहुंचे। लेकिन यदि इन दोनों वर्षों की तुलना करें तो चढ़ावा 313359 रुपये ज्यादा चढ़ाया गया।
विज्ञापन


सोने का भाव बढ़ने के कारण यदि देखें तो जितनी राशि का सोना वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में चढ़ाया गया करीब उतनी ही राशि का सोना अबकी बार भी यहां चढ़ाया गया। माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन कुल 1317360 रुपये एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चढ़ावा, मुंडन का नकदी भी शामिल है। माता मनसा देवी मंदिर में 805004 रुपये का चढ़ावा चढ़ा जबकि काली माता मंदिर में 512356 नकद चढ़ावा आया। वहीं माता मनसा देवी मंदिर में 4.165 ग्राम सोना और 361.259 चांदी चढ़ाया गया।

                         भक्त       कैश चढ़ावा   सिल्वर (ग्राम)  गोल्ड (ग्राम)

  • अक्तूबर 2018    336980    12366413   7595.18        68.41
  • अक्तूबर 2019    341222   12876713     6761.77       80.816
  • अक्तूबर 2020    145912    13190072  7317.06         48.22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed