फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city's Ashiana flats will be sparkling for Rs 3.88 crore

Panchkula News: शहर के आशियाना फ्लैट्स 3.88 करोड़ में होंगे चकाचक

Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The city's Ashiana flats will be sparkling for Rs 3.88 crore
पंचकूला। शहर में बने 2072 आशियाना फ्लैट्स के हालात अब बदलने वाले हैं। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में इन आशियाना फ्लैट्स में पेंट, प्लास्टर के कार्य करवाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने शनिवार को इस कार्य को लेकर बनाई गई रूपरेखा का निरीक्षण किया और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च गुणवत्ता का पेंट और प्लास्टर होना चाहिए, ताकि आने वाले कई सालों तक लोगों को परेशानी न हो। महापौर ने निर्देश दिए कि आशियाना फ्लैट्स के बाहर की तरफ बालकॉनी और दीवारों पर सुंदर रंग किया जाए ताकि दूर से ही इन फ्लैट्स की खूबसूरती दिखाई दे। कुलभूषण गोयल ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दो टेंडर लगाकर इसका कार्य आवंटित किया है, जिसमें सेक्टर-20 में 960 फ्लैट्स और गांव अभयपुर के 256 फ्लैट्स का एक टेंडर 1.88 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। आशियाना फ्लैट्स सेक्टर 26 में पाकेट ए में 224 और पाकेट बी में 312 एवं सेक्टर-28 के 320 फ्लैट्स का कार्य पौने 2 करोड़ रुपये में आवंटित किया है।
विज्ञापन

पिछले कई साल से पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल इन आशियाना फ्लैट्स की हालत सुधारने के लिए प्रयासरत थे। उनके द्वारा समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक की गई, क्योंकि आशियाना फ्लैट्स में रहने वाले लोग कई बार उनसे मुलाकात करके इन फ्लैटों की हालत सुधारने के लिए संपर्क कर चुके थे। कुलभूषण गोयल ने नगर निगम की बैठक में भी इन आशियाना फ्लैट्स की खस्ता हालत को सुधारने के लिए प्रस्ताव पास करवाया था। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को यह प्रस्ताव भेजा गया था और अब प्राधिकरण द्वारा करीब 3 करोड़ 65 लाख रुपये के कार्यों की मंजूरी के बाद टेंडर को आवंटित कर दिया गया है। आशियाना फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाना चाहिए, ताकि दिवाली से पहले यह फ्लैट्स चमकदार हो जाएं। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा आशियाना फ्लैट्स के अंदर की सड़कों की रीकारपेटिंग, रोड गली की सफाई, फुटपाथ एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी करवाया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने बताया कि लगभग चार अलग-अलग टेंडर नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत आवंटित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्दी यह कार्य भी नगर निगम द्वारा करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, एक्सईएन एनके पायल, मंडल प्रधान सिद्धार्थ राणा, पार्षद संदीप सोही, महामंत्री आनंद और पुष्पा सिंगरोहा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed