फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Chief Secretary gave instructions to plant more saplings in all the districts

Panchkula News: मुख्य सचिव ने सभी जिलों में अधिक पौधरोपण के दिए निर्देश

Tue, 10 Jun 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Chief Secretary gave instructions to plant more saplings in all the districts

विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं वन्य अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों में अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। कटारिया ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि पंचकूला में गत वर्ष 1 लाख 60 हजार पौधे सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, खेल स्टेडियम व पंचायत की जमीन पर लगाए गए थे। उन्होंने मुख्य सचिव को इस बार भी 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पेड़ जिले में लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत अधिकारियों से जिले में ज्यादा पेड़ लगाने के लिए चर्चा की। उन्होंने बैठक में मौजूद डीडब्लयूईओ, डीईओ को सरकारी तथा निजी स्कूलों में स्थान पहचान कर पौधे लगाने, पब्लिक हेल्थ को टयूबवेल तथा पानी की टंकियाें के आसपास, मार्केटिंग बोर्ड को मंडियों में, पुलिस विभाग को पुलिस लाइन में तथा सभी आईटीआई में जगह चिन्हित कर पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधों का रखरखाव करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

कटारिया ने कहा कि संबंधित अधिकारी जिले के एनजीओ, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व जिले के लोगों की भागीदारी से जिले में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में वन मित्रों, नेहरू युवा केंद्र व अन्य विभागों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने से न केवल हम पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि पेड़ों से प्रचूर मात्रा में आक्सीजन भी मिलती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed