फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The case of suspended AIG Ashish Kapoor reached the High Court

Panchkula News: निलंबित एआईजी आशीष कपूर का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Tue, 21 Oct 2025 08:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
The case of suspended AIG Ashish Kapoor reached the High Court
महिला से थाने में मारपीट मामले की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पीड़ित महिला से थाने में मारपीट मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। पीड़ित महिला का आरोप कि इस मामले में सिर्फ आशीष कपूर को ही नामजद किया गया है, जबकि मारपीट के दौरान वहां कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
महिला का आरोप है कि इस मामले में पंजाब पुलिस अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है जबकि फोरेंसिक सबूतों से साफ है कि वहां और चार पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से उस मामले में अब तक की गई जांच और कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे एक फर्जी मामले में फंसा कर पैसे मांगे गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया और वहां आशीष कपूर ने खुद कई पुलिस अधिकारियों के सामने मारपीट की थी। इसका वीडियो 2023 में जब हाईकोर्ट में पेश किया गया तो हाईकोर्ट ने ही इसे बेहद ही गंभीर करार करार देते हुए आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कपूर द्वारा थाने में महिला से मारपीट का वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इस मामले में 17 जुलाई 2023 को जीरकपुर थाने में मामला दर्ज कर किया गया था, लेकिन सिर्फ आशीष कपूर को ही नामजद किया गया था। वीडियो की फोरेंसिक जांच में सामने आया था कि वहां और भी पुलिस अधिकारी मौजूद थे, जो महिला को कह रहे थे कि पैसे तो देने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed