{"_id":"65da52fc4cea5386f70b7c57","slug":"the-atmosphere-started-heating-up-regarding-the-elections-of-senior-citizens-council-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109404-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीनियर सिटीजन काउंसिल के चुनाव को लेकर गरमाने लगा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीनियर सिटीजन काउंसिल के चुनाव को लेकर गरमाने लगा माहौल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला के नई कार्यकारिणी के 17 मार्च को होने वाले चुनाव के चलते माहौल गरमाने लगा है l रविंद्र शर्मा ग्रुप ने काउंसिल के पूर्व प्रधान, थिंक टैंक अध्यक्ष बीके नैय्यर और काउंसिल के पूर्व प्रधान पीसी सूद से आशीर्वाद लेकर घोषणा पत्र जारी किया है। बीके नैय्यर ने अपने 17 सेक्टर के आवास पर पूरी सनातन विधि से मंत्रोच्चारण कर रविंद्र शर्मा की पूरी टीम को विजयी होने का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर काउंसिल चुनाव में प्रधान पद के प्रबल दावेदार रविंद्र शर्मा ने वादा किया कि सदस्यों के 500 रुपये के वार्षिक शुल्क को आने वाले दो वर्षों के दौरान नहीं बढ़ाया जाएगा और काउंसिल में नए सदस्यों की भारी भरकम 4000 रुपये की मेंबरशिप फीस को घटाकर 3000 रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काउंसिल के सदस्य पंचकूला शहर में रह रहे एकल और बेसहारा बुजुर्ग दंपतियों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करती रहेगी।
महासचिव पद के उम्मीदवार करतार सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि काउंसिल के बुजुर्ग खिलाड़ियों और काउंसिल में नियमित आने वाले सदस्यों के लिए सुख सुविधाओं में पर्याप्त सुधार किया जाएगा l उप प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम काउंसिल में वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मेडिकल जांच कैंपों का निरंतर आयोजन करवाएगी। मासिक न्यूज लेटर के जरिए काउंसिल के लिए पर्याप्त धन आय अर्जित करने का हर संभव प्रयास करेगी l