फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thanks to Vishal's brilliant performance, Haryana Steelers defeated U Mumba

Panchkula News: विशाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया

Sun, 18 Feb 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Thanks to Vishal's brilliant performance, Haryana Steelers defeated U Mumba
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विशाल टाटे के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में यू मुंबा को 46-40 से हरा दिया। प्रो कबड्डी लीग मैच में हरियाणा स्टीलर्स के लिए विशाल के अलावा नवीन कुंडू ने अपना हाई-5 पूरा किया। पहले हाफ में 15 पॉइंट से पीछे होने के बाद मुंबा ने दूसरे हाफ में वापसी की, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। मुंबा के लिए गुमान सिंह ने आठ अंक जुटाए। हरियाणा स्टीलर्स की यह 13वीं जीत थी। टीम अब 70 अंकों साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यू मुंबा को 21 मैचों में 13वीं हार का सामना करना पड़ा।मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थी।
इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। डिफेंस में लगातार पॉइंट लेकर हरियाणा की टीम ने सातवें मिनट में ही यू मुंबा को ऑल आउट कर 10-4 का स्कोर कर लिया। 10वें मिनट में मोहित यादव के सुपर रेड के सहारे यू मुंबा ने तीन पाॅइंट हासिल कर लिए और हरियाणा की लीड को कम कर दिया। स्टीलर्स ने फिर सुपर रेड के दम पर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। 13वें मिनट हरियाणा के लिए विशाल ने सुपर रेड लगा दिया और टीम ने 20-11 का स्कोर कर लिया। इसके बाद पहले हाफ को समाप्त होने में केवल चार मिनट का समय बचा था। हरियाणा की टीम 27-13 से आगे थी। इसके बाद यू मुंबा को मैच का पहला टैकल पॉइंट मिला। हरियाणा स्टीलर्स ने इसके बाद तीन पॉइंट और लेकर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

हाफ टाइम तक हरियाणा स्टीलर्स की टीम 30-15 से आगे थी। हरियाणा के लिए विशाल ने पहले हाफ में ही अपना सुपर-10 पूरा कर लिया। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद यू मुंबा ने वापसी करनी शुरू कर दी। 23वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर दिया। इसके बावजूद हरियाणा स्टीलर्स की टीम 25वें मिनट तक मुकाबले में 33-24 से आगे थी। अंतिम दो मिनट के दौरान स्टीलर्स के पास चार पाॅइंट की लीड आ चुकी थी और टीम ने इसे बरकरार रखते हुए 46-40 से जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed