{"_id":"5d7957fb8ebc3e93d84473cc","slug":"tender-panchkula-news-pkl3503432123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट को आई टेंडर से ज्यादा की कॉल, फिर से होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट को आई टेंडर से ज्यादा की कॉल, फिर से होगा विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डड्डूमाजरा में बनने वाले मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट के लिए आवेदन करने वाली कंपनी के टेंडर की कॉल तय की गई राशि से ज्यादा हो गई है। ऐसे में अधिकारियों ने अभी इस प्रोजेक्ट का टेंडर करने से पहले फिर से टेक्निकल कमेटी में ले जाने का फैसला लिया है। कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा कि इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से आवेदन मांगे जाने हैं या राशि बढ़ाई जानी है। इसके अलावा स्मार्ट स्कूल, ई गवर्नेंस और ई-कार्ट के लिए कंपनियां तय हो गई हैं। जल्द उनका टेंडर कर दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने बताया कि इस बार चार प्रमुख प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई थी। इसमें डड्डूमाजरा में बनने वाले मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट, चार स्मार्ट स्कूल, ई-गवर्नेंस और सेक्टर 17 केलिए ई-कार्ट शामिल हैं। मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट के लिए सिर्फ एक ही कंपनी ने कॉल किया था, उनकी कॉल 2.20 करोड़ की थी। वहीं स्मार्ट सिटी कोे 1.80 करोड़ तक का टेंडर करना था। अब टेक्निकल कमेटी इस पर चर्चा करेगी। उसके बाद इस प्रोजेक्ट के बारे में आगे काम किया जाएगा। वहीं चार स्मार्ट स्कूल के लिए अगमा कंपनी को 5.25 करोड़ का टेंडर दिया गया है। ई-गवर्नेंस के लिए पीडब्ल्यूसी कंपनी को 11.47 करोड़ का टेंडर दिया गया है। दोनों ही प्रोजेक्ट को अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पास भेजा जाएगा। उसके बाद टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। ई-कार्ट के लिए जैम पोर्टल पर 43 लाख रुपये का टेंडर कॉल किया गया है।
17 को होगी टेक्निकल कमेटी की बैठक
एनपी शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को टेक्निकल कमेटी की बैठक होनी है। इसमें स्मार्ट वाटर मीटर और इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की टेक्निकल बिड पर चर्चा होगी। यह भी बड़े प्रोजेक्ट हैं इसलिए इनमें काफी समय लगेगा। आईसीसीसी के लिए टेक्निकल प्रपोजल आ चुका है, बैठक में तय होते ही जल्द इसका टेंडर कॉल कर दिया जाएगा। यह स्मार्ट सिटी का बड़ा प्रोजेक्ट है।