फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tenant assaulted elderly woman, case registered

Panchkula News: बुजुर्ग महिला के साथ किराएदार ने की मारपीट, केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 03:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Tenant assaulted elderly woman, case registered
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सोसाइटी निवासी बुजुर्ग महिला के साथ उनके किराएदार द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने फ्लैट मालिक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दी शिकायत में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका सेक्टर-20 की सोसाइटी में एक फ्लैट है। उन्होंने अपने फ्लैट का एक रूम सेट अपने पास रखा है और बाकी किराए पर दे रखा है। शिकायतकर्ता के बेटे ने फ्लैट खाली करवाने को कहा, ताकि वह परिवार के साथ रह सकें। करीब दो हफ्ते पहले शिकायतकर्ता ने किराएदार को फ्लैट खाली करने को कहा और बकाया किराया भी देने को कहा। इस पर किराएदार ने महिला का फ्लैट नहीं खाली करने की बात कही और उनके साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डीसीपी से मिलकर उन्हें भी शिकायत दी। 6 मई की रात को शिकायतकर्ता अपने कमरे के साथ अटैच बाथरूम का दरवाजा खोला तो उनके किराएदार नाराज हुआ और उनके साथ बहस और गाली गलौज करने लगा। किराएदार ने शिकायतकर्ता को कहा कि ज्यादा आवाज मत करो, इस पर उन्होंने कहा कि इस फ्लैट की मालकिन वह है और उन्हें जो मन करेगा वो करेंगी। आरोप है कि किराएदार शिकायतकर्ता को घसीटा और मारपीट की। शिकायतकर्ता की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed