फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teej; The beauty of handicrafts will be seen in the state level Teej festival, a two-day festival to be organized by Haryana State Rural Livelihood Mission

तीज ; राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में दिखेगी हस्तशिल्प की खूबसूरती, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय महोत्सव

Tue, 10 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teej; The beauty of handicrafts will be seen in the state level Teej festival, a two-day festival to be organized by Haryana State Rural Livelihood Mission
पंचकूला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 10 और 11 अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजन पिंजौर स्थित यादविंद्र गार्डन में किया जाएगा। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। यह जानकारी हरियाणा राज्य आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि यह तीज महोत्सव हरियाणा की प्राचीन संस्कृति को दोबारा पुनर्जीवित किए जाने की दिशा में एक प्रयास होगा।
विज्ञापन

यादविंद्र गार्डन में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय महोत्सव के अलावा सभी जिलों में उपमंडल स्तर पर भी तीज महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि इसमें आगंतुकों को ग्रामीण हस्तशिल्प की खूबसूरती देखने को मिलेगी। तीज महोत्सव के दौरान सभी 22 जिलों की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध किए जाएंगे। महोत्सव में जहां महिलाओं द्वारा निर्मित बाजरा उत्पादों का स्वाद प्रस्तुत किया जाएगा। फुलकारी, ज्वेलरी, चूड़ी, अचार, मुरब्बे, टैराकोटा, नमकीन, टैडीबीयर, बेडशीट जैसे विविध उत्पाद देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा अब तक 17321 बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई गई है। ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा अब तक 1 लाख 23 हजार 200 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है जिसमें से 79353 अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर चुके हैं। स्टॉल के माध्यम से यह योजना भी सभी आगंतुकों को प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed