{"_id":"67fec19ff7154a9d130d2ed6","slug":"teachers-will-protest-at-deo-office-against-the-order-to-write-online-diary-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-121633-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शिक्षकों को ऑनलाइन डायरी लिखने के आदेश के विरोध में डीईओ कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शिक्षकों को ऑनलाइन डायरी लिखने के आदेश के विरोध में डीईओ कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को ऑन लाइन डायरी लिखने के आदेश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ मिलकर 17 अप्रैल को राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, पंचकूला को ज्ञापन भेजा जाएगा।
उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से एमआइएस पर अध्यापकों को 9 अप्रैल से डायरी लिखने के आदेश जारी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि इस फरमान से न केवल बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होगा, बल्कि अध्यापक इसी काम में उलझ कर रह जाएंगे। छात्रों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विभाग को यह बात समझनी चाहिए कि अध्यापकों ने जो पाठ अपनी कक्षा में पढ़ाया है उसको ऑन लाइन डायरी मे लिखने से बच्चों को कोई फायदा नहीं होगा। इसके बजाय उल्टा अध्यापकों का ध्यान बच्चों की पढ़ाई की बजाय ऑन लाइन डायरी की तरफ ही ज्यादा रहेगा।
कहा कि यह प्रक्रिया बहुत ज्यादा समय लेने वाली और और नेटवर्क व इंटरनेट की उपलब्धता पर निर्भर है|। इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द शिक्षा विभाग की ओर से इस फैसले को वापस लिया जाए। बताया कि हसला राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 17 अप्रैल को 3 बजे से 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पंचकूला पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंचकूला के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्हाेंने प्रदर्शन में सभी अध्यापकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।