{"_id":"6316554a7e77d5618f173058","slug":"teacher-s-day-honored-due-to-excellent-work-pkl-office-news-pkl4615087190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस : उत्कृष्ट कार्यों की वजह से मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस : उत्कृष्ट कार्यों की वजह से मिला सम्मान
विज्ञापन
पंचकूला। शिक्षक दिवस पर सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में सम्मानित होने के बाद शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। पंचकूला सहित अन्य जिलों से आए शिक्षकों ने सम्मान मिलने के बाद विभाग का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर पंचकूला राजकीय माध्यमिक विद्यालय चंडीकोटला की शिक्षिका सविता देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह स्कूल के नामांकन बढ़ाने के साथ लगातार पढ़ाई करवा रही हैं।
उन्हें यह अवार्ड स्कूल में सफाई रखने के साथ, स्टूडेंट्स को डांस सिखाने के लिए दिया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग का शुक्रिया अदा कर कहा कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही हैं। इसी वह से उनको यह अवार्ड हासिल हुआ है। इसके अलावा रेवाड़ी से आई शिक्षिका रेनू वर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल में अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए उनको सम्मानित किया गया। सोनीपत से आए अध्यापक सतीश कुमार ने बताया कि हिंदी माध्यम से पांच व्याकरण की किताबें उन्होंने लिखी हैं।
उनकी किताबें हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए सहायक है। व्याकरण की गुणवत्ता को सुधारने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सोनीपत से आए शिक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि कॉमर्स की गुणवत्ता की पढ़ाई के लिए उन्हें राज्य शिक्षक अवार्ड दिया गया। इसके अलावा रेवाड़ी से आए सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह ईवीएस की पांच किताबें लिख चुके हैं। इवीएस की गुणवत्ता पूर्ण एजुकेशन छात्रों को मिल रही है।