{"_id":"6a88b250e14ceda9b50b67d2","slug":"taxi-driver-hanged-himself-to-death-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140262-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
पंचकूला। अप्पर मोहल्ला में शुक्रवार को एक टैक्सी चालक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराये के कमरे में रहता था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में हुक से फंदे पर लटका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान ओंकार के रूप में हुई है। वह अप्पर मोहल्ला में किराये के मकान में रहता था और टैक्सी चालक था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उसके फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।