फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tarn Taran by-election: SAD files complaint with Election Commission

तरनतारन उपचुनाव : शिअद ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

Mon, 13 Oct 2025 10:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran by-election: SAD files complaint with Election Commission
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने राज्य सरकार पर तरनतारन उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को दी गई शिकायत में कहा कि तरनतारन उपचुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते कुछ अफसरों को वहां तैनात किया गया है।

कलेर ने कहा कि अधिकारी सरपंचों, स्थानीय नेताओं और मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह आचरण न सिर्फ अनैतिक और पक्षपातपूर्ण है बल्कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) और चुनावों के दौरान सरकारी अधिकारियों की निष्पक्षता संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भी सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह दरकिनार रहने के सख्त निर्देश जारी किए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed