फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Target set: Now in Panchkula 500 dogs will be sterilized every month

अब हर महीने 500 कुत्तों का होगा स्टरलाइजेशन

Sun, 15 May 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Target set: Now in Panchkula 500 dogs will be sterilized every month
पंचकूला। आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब एक और फैसला लिया है। एनजीओ हर महीने पांच सौ कुत्तों का स्टरलाइजेशन करेगी। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को कहीं भी कोई क्रूर कुत्ता दिखाई दे तो तत्काल निगम के मोबाइल नंबर 9876252622 पर कॉल करें। शिकायत मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी और कुत्ते को पकड़कर सुखदर्शनपुर स्थित स्टरलाइजेशन सेंटर पहुंचाएगी। जहां स्टरलाइजेशन के बाद टीम दोबारा उस कुत्ते को वहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी मेयर कुलभूषण गोयल ने डॉग मॉनिटरिंग कमेटी ऑफ स्टरलाइजेशन की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल के बाद गांव सुखदर्शनपुर के डॉग्स रिहैबिलिटेशन सेंटर में आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन किया जा रहा है। सुखदर्शनपुर में 16 आवारा कुत्ते हैं, जिसमें से 9 कुत्तों की सर्जरी हो चुकी है और 7 की सर्जरी होनी है। स्टरलाइज करने का काम बेजुबान एनजीओ को सौंपा गया, जिसे अब हर महीने कम से कम 500 आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन करने का टारगेट दिया है, ताकि शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के मामले कम हो सकें।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर होगा केस दर्ज
कुलभूषण गोयल ने कुत्तों से प्यार करने वालों से आग्रह किया कि वह अपने डॉग्स का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। निगम पहले भी कई बार लोगों से यह आग्रह कर चुका है ताकि सभी लोग अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में जल्द करवा लें। अब नगर निगम जल्द ही अपनी टीम फील्ड में उतारने वाली है और जिन लोगों ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उसके बाद भी यदि लोग नहीं मानते तो केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

765 कुत्तों का किया गया स्टरलाइजेशन
मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने बताया कि मार्च से लेकर 13 मई तक अब तक कुल 765 आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन किया जा चुका है। बैठक में कमेटी के सदस्य पार्षद सुनीत सिंगला, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद रितु गोयल, ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग, एसई विजय गोयल, एमई राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed