फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Take inspiration from the life of Mahatma Gandhi and Shastri: CM

महात्मा गांधी और शास्त्री के जीवन से लें प्रेरणा : सीएम

Sat, 03 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of Mahatma Gandhi and Shastri: CM
पंचकूला में वाटर टेस्टिंग लैब वैन के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाते हुए एसीएस देव - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सारा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। उक्त शब्द प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहे। वह शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के सामने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करने के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन का अनावरण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश के विकास के साथ जय जवान, जय किसान का नारा देते हुए देश की सुरक्षा और खुशहाली के लिए कार्य किया। इसी प्रकार महात्मा गांधी ने स्वदेशी और स्वच्छता अपना लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसके तहत भारत ओडीएफ से मुक्त हुआ और वर्तमान में हरियाणा प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हुआ। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय के एसीएस एसएन राय, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, नगर निगम आयुक्त महावीर सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, जिला भाजपा प्रधान अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

2024 तक पूरी तरह स्वच्छ होंगे शहर व गांव
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्वच्छता अभियान के सार्थक परिणाम निकल कर आए हैं। इसी के फलस्वरूप ग्रामीण स्वच्छता के पहले अभियान के बाद दूसरे अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत वर्ष 2024 तक शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों, नालियों व जलघरों की सफाई पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में सीवरेज व्यवस्था की पूरी सफाई सुनिश्चित होगी व जलघरों से गाद व मिट्टी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में स्वच्छता को अपनाएं नागरिक
मनोहर लाल ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और यह नियमित आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी में सफाई करने वाले बहुत ही कम लोग हैं।

सीवरेज व्यवस्था का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सीवरेज व्यवस्था का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में कालका, पंचकूला, पिंजौर में जाने वाले सीवरेज, तालाब, जलघर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह ने मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed