फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Symbols allotted to national-state parties to contest municipal elections

नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय-राज्य दलों को चिन्ह आवंटित

Fri, 06 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Symbols allotted to national-state parties to contest municipal elections
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग नेे नगर निगम के मेयर और सदस्यों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी कर दी है। नगरपालिकाओं के आम, उपचुनावों के लिए पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने मुक्त चुनाव चिह्न भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को पुष्प और तृण, बसपा को हाथी, भाजपा को कमल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को बाल और हांसिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) को हथौड़ा, हांसिया और सितारा, इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को घड़ी और नेशनल पीपुल्स पार्टी को किताब चुनाव चिह्न मिला है। राज्य स्तरीय दल की श्रेणी में इनेलो को चश्मा और जजपा को चाबी चुनाव चिह्न दिया है। नगर निगम के मेयर पद के लिए जारी मुक्त चुनाव चिह्नों की सूची में एयरकंडीश्नर, अलमारी, सेब, कुल्हाड़ी, गुब्बारा, घंटी, ब्लैकबोर्ड, ईंट, पुल, ब्रश, अंगूर का गुच्छा, बस, कैमरा, कैरम बोर्ड, कुर्सी, फलों सहित नारियल का पेड़, चारपाई, क्रेन, ढोलक, दरवाजा, बिजली का स्विच, गैस स्टोव, हाथ चक्की, डमरू, आम, गले की टाई, कढ़ाई, कलम दवात, पीपल का पत्ता, गैस बत्ती, सुराही, मटका, प्रेशर कुकर, रिक्शा, रोड रोलर, चकला बेलन, कैंची, पोत, कमीज, फावड़ा, तलवार, नल, गिल्लीडंडा, टार्च, करनी, वायलिन, सीटी और हाथ घड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम सदस्यों के लिए जारी मुक्त चुनाव चिह्नों की सूची में वायुयान, ऑटो रिक्शा, बल्ला, साइकिल, नाव, तीर कमान, बाल्टी, झाडू़, मोमबत्तियां, कार, गाड़ी (छकड़ा), छत का पंखा, कंघा, शंख, अनाज बरसाता हुआ किसान, कप और प्लेट, ड्रम, बिजली का बल्ब, फ्राक, गैल सिलिंडर, कांच का गिलास, हस्तचालित पंप, हारमोनियम, टोप, हॉकी और गेंद, जीप, जग, केतली, पतंग, सीढ़ी, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, हल, रेडियो, रेल का इंजन, अंगूठी, उदयमान सूर्य, स्कूटर, तराजू, सिलाई मशीन, स्लेट, फावड़ा और बेलचा, स्टूल, टेबल पंखा, टेबल लैंप, टेलीफोन, टेलीविजन, दो पत्तियां, दो तलवारें एवं एक ढाल, छाता और दीवार घड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने निर्देश दिए हैं कि यदि महापौर पद के उम्मीदवार के लिए पर्याप्त मुक्त चुनाव चिह्न नहीं हैं, तो चिह्न आवंटित करने के कार्य को उस समय तक रोक दिया जाएगा जब तक सभी वार्डों के उम्मीदवारों के चुनाव चिह्नों के आवंटन का कार्य पूरा नहीं हो जाता। नगर निगम के सदस्य के मामले में भी यही स्थिति उत्पन्न होती है तो महापौर पद के शेष बचे हुए मुक्त चुनाव चिह्न सदस्य उम्मीदवारों को आवंटित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed