फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Supreme Court transfers Justice Manoj Bajaj of Punjab-Haryana High Court to Allahabad High Court

Panchkula News: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज बजाज का इलाहाबाद हाईकोर्ट किया तबादला

Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court transfers Justice Manoj Bajaj of Punjab-Haryana High Court to Allahabad High Court
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस मनोज बजाज का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तबादले के फैसले की जानकारी मिलने के बाद जस्टिस मनोज बजाज ने कॉलेजियम को मांगपत्र देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ही सेवा जारी रखने देने की अपील की थी। कॉलेजियम ने इस मांगपत्र पर विचार किया और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से चर्चा करने के बाद मांग को स्वीकार न करने का निर्णय लिया है।


जस्टिस मनोज बजाज का जन्म 1966 में करनाल में हुआ था और उन्होंने 1992 में बीए एलएलबी की बढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत आरंभ की। इसके बाद 2009 में वह पंजाब में एडिशनल एडवोकेट जनरल बने। अक्तूबर 2018 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ लेने तक वह पंजाब के एजी कार्यालय में ही सेवाएं देते रहे। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नियमित जज के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed