फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sunshine immigration owner has been looted on gunpoint

इमीग्रेशन फर्म के मालिक और मंगेतर को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूटे साढ़े तीन लाख

Sun, 08 Dec 2019 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 08 Dec 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
sunshine immigration owner has been looted on gunpoint
सीसीटीवी में कैद आरोपी, घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

सेक्टर 63 के एक फ्लैट में चार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर बाथरूम में बंधक बनाकर सनशाइन इमीग्रेशन फर्म के मालिक और उनकी मंगेतर से साढे़ तीन लाख रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। इसके बाद पांचवें साथी संग कार में फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


वारदात शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। मूलरूप से कैथल निवासी अनिल सूद उर्फ गुरू ने बताया कि वह सेक्टर 63 स्थित फ्लैट नंबर 2006/ए में मंगेतर के संग रहते हैं। उनकी चार पार्टनर के साथ सेक्टर 44 स्थित सनशाइन इमीग्रेशन फर्म है। देर रात वह सो रहे थे। तभी किसी ने गेट खटखटाया। खोला तो दरवाजे पर चार युवक थेे। पिस्टल तानकर धक्का देते हुए फ्लैट में घुस गए। एक युवक ने उनकी कमर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद उन्होंने फ्लैट की अच्छी तरह से तलाशी ली।
विज्ञापन


बेड से साढ़े तीन लाख की नगदी और वहां रखे तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें और उनकी मंगेतर को बाथरूम में बंद कर दिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर सिक्योरिटी गार्ड पहुंचा, जिसने बाथरूम की कुंडी खोल उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी में बात कर रहे थे लुटेरे

मोगा निवासी जसप्रीत कौर ने बताया कि वह पांच महीने से यहां रह रही है। उनके फ्लैट में अनिल सूद का जानकार अजय भी रहता है। जोकि 20 दिन से अपने गांव गया हुआ है। यह रुपये अजय के क्लाइंट ने दो दिन पहले दिए थे। सभी आरोपी पंजाबी में बात कर रहे थे। उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी।

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
वारदात के बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम समेत थाना पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपी फुटेज में कैद थे। इसमें रात 12.46 बजे एक एक कर चारों आरोपी फ्लैट में जाते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पहचान में जुटी है।

पहले भी हो चुकी हैं गन प्वाइंट पर लूट
जनवरी वर्ष 2018 को सेक्टर 33 निवासी कोल्ड स्टोरेज मालिक के परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ की लूटपाट की गई थी। वहीं मई वर्ष 2019 को सेक्टर 44 में जीवा डायमंड ज्वैलर्स में तीन आरोपी ने करीब साढ़े तीन करोड़ के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। दोनों ही मामलों में पुलिस फुटेज भी बरामद हुई लेकिन अभी तक यह मामला अनसुलझा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed