फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Summer Special Train on Kalka-Shimla Track Starts Today; Relief for Tourism Season

Panchkula News: कालका-शिमला ट्रैक पर आज से समर स्पेशल ट्रेन, पर्यटन सीजन में राहत

Thu, 30 Apr 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Summer Special Train on Kalka-Shimla Track Starts Today; Relief for Tourism Season
30 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी रिजर्व्ड ट्रेन 04503, भीड़ कम होने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। गर्मी के मौसम में शिमला जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर आज से रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन (04503) की शुरुआत हो रही है, जो 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन 30 अप्रैल 2026 से कालका और शिमला के बीच चलाई जाएगी। हर साल गर्मियों में शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में इस अतिरिक्त ट्रेन से नियमित सेवाओं पर दबाव कम होगा और यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन कालका से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर टकसाल, गुम्मन, कोटी, सोनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग, सोलन, सलोगड़ा, कंडाघाट, कनोह, कथलीघाट, शोगी, तारा देवी, जतोग और समरहिल होते हुए शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में यह ट्रेन शिमला से रात 8:20 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन तड़के 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट क्लास का किराया 795 रुपये और सेकेंड सिटिंग का किराया 80 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।


पहले से चल रही ट्रेनें:
कालका-शिमला ट्रैक पर पहले से मेल एक्सप्रेस (52457) सुबह 3:30 बजे, शिवालिक एक्सप्रेस (52451) सुबह 5:45 बजे, मेल एक्सप्रेस (52453) सुबह 6:20 बजे, हिम दर्शन एक्सप्रेस (52459) सुबह 7:00 बजे और हिमालयन क्वीन (52455) सुबह 11:55 बजे संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed