फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhdev Singh appointed new head of BSP's Chandigarh unit

सुखदेव सिंह बसपा की चंडीगढ़ इकाई के नए प्रधान नियुक्त

Sun, 16 Feb 2020 07:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Singh appointed new head of BSP's Chandigarh unit
चंडीगढ़। सुखदेव सिंह बहुजन समाज पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा बसपा की पंजाब चंडीगढ़ इकाई के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने पार्टी की हुई बैठक के दौरान रविवार को की। बसपा की चंडीगढ़ इकाई की एक विशेष बैठक रविवार को सेक्टर 24 के सैनी भवन में हुई। इसमें पंजाब चंडीगढ़ इकाई के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल मुख्य अतिथि थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उन्होंने सुखदेव सिंह सोनू को चंडीगढ़ इकाई का प्रधान घोषित किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि पार्टी के प्रति सुखदेव सिंह की कर्तव्य निष्ठा और समर्पण को देखते हुए ही चंडीगढ़ इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रधान सुखदेव सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती का आभार जताया।
विज्ञापन

आला कमान की सहमति से नई कार्यकारिणी का होगा गठन
सुखदेव सिंह ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को पार्टी कि कार्यकारिणी संग चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुखदेव सिंह ने कहा कि आलाकमान की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने नेतृत्व से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी उनका बनता उचित मान सम्मान देकर उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए साथ लेकर चला जाएगा। पार्टी के नारे की नीतियों पर चलते हुए सब वर्ग और सब धर्म के प्रतिनिधियों को भी साथ जोड़ा जाएगा और उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा।

सभी सीटों पर लड़ेंगे नगर निगम का चुनाव
सुखदेव सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी की तरफ से सभी वार्ड पर अपने उम्मीदवार उतरे जाएंगे। इसकी तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। पार्टी कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की राय से बूथ लेवल कमेटियों का गठन होगा। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed