फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Suicide near ACB police station, lapse in police security

Panchkula News: एसीबी थाने के पास आत्महत्या, पुलिस सुरक्षा में हुई चूक

Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Suicide near ACB police station, lapse in police security
सोमवार देर शाम एसीबी थाने के बाहर नाके पर कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दिया। संवाद
बाॅर्डर एरिया पर नाके पर नहीं थी पुलिस की तैनाती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर- 17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) थाने के गेट के पास एक युवक का शव रविवार को पेड़ से लटका मिला था। इसके बाद भी पुलिस सुरक्षा में चूक बनी हुई है। बाॅर्डर एरिया में शाम होते ही नाके पूरी तरह से खाली हो जाते हैं।
जबकि इस एरिया से बाहरी इलाकों के लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस रात के समय तैनात नहीं होती है। यही कारण है यहां आकर आत्महत्या कर ली गई। लोगों की मांग है कि पुलिस अधिकारी रात के समय नाका लगवाएं। युवक के पेड़ से लटका मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह के हालात में आसपास की सोसाइटी और कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल भी है। बाॅर्डर एरिया में नाके पर पुलिस की तैनाती न होने के कारण भविष्य में ऐसी और घटनाएं सामने आने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन


अभी तक शव की पहचान नहीं हुई
इस मामले की जांच कर रहे सेक्टर -16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि एसीबी थाने के सामने मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं इंदिरा कॉलोनी सहित कई जगहों से आए लोगों को शव दिखाया गया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बतया कि शव का 72 घंटे में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी के जरिये इस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिया है कि पंचकूला से जुड़ी सीमाओं के साथ नाकों पर रात के समय पुलिस की तैनाती की जाए। अगर तैनाती के दौरान पुलिसकर्मी नहीं होंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस थाने के सामने मिले युवक के शव मामले में जांच कर रही है।
-अमित दहिया, क्राइम एंड ट्रैफिक, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed