{"_id":"611c15f78ebc3e42c3461042","slug":"sub-inspector-recruitment-written-exam-postponed-panchkula-news-pkl4237367126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्थगित की महिला और पुरुष सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्थगित की महिला और पुरुष सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 29 अगस्त को तय महिला और पुरुष सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। नए सिरे से परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का नोटिस मंगलवार शाम जारी कर दिया। 29 अगस्त को ही इंडियन एयर फोर्स की भर्ती परीक्षा है। एक ही दिन दोनों अहम परीक्षाएं होनी थी, जिससे अनेक युवाओं को एक परीक्षा छोड़नी पड़ती। आयोग ने नोटिस में लिखा है कि सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
मंगलवार शाम ही इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने भी यह मुद्दा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष उठाया था। इनेलो नेता अभय चौटाला ने राज्यपाल को बताया था कि 29 अगस्त को सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा होनी है। उसी दिन एयर फोर्स का एग्जाम है, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी होगी इसलिए परीक्षा स्थगित की जाए।