{"_id":"5d76b2e18ebc3e013c6ca976","slug":"student-death-in-road-accident-panchkula-news-pkl3501358146","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आई 20 कार की टक्कर से आइलेट्स के छात्र की जान गई, मौके से नहीं मिला हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आई 20 कार की टक्कर से आइलेट्स के छात्र की जान गई, मौके से नहीं मिला हेलमेट
Tue, 10 Sep 2019 04:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट सीआरपीएफ कैंप के पास एक तेजरफ्तार आई-20 कार की टक्कर से आइलेट्स छात्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीन दोस्त जीरकपुर से दो एक्टिवा पर सेक्टर-33 स्थित पीजी लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र उछलकर दूर जा गिरा और एक्टिवा कार में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। हैरानी की बात है कि चालक मदद करने के बजाय कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल युवक को जीएमसीएच-32 पहुुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मूलरूप से पंजाब के जिला मानसा के बुढलाडा निवासी दीपांशु (19) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। सूचना मिली कि एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट सीआरपीएफ कैंप के पास कार ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी है। मौके पर पीसीआर समेत सेक्टर-31 थाना पुलिस पहुुंची। युवक गंभीर रूप से बीच सड़क पर पड़ा था, उसके सिर से खून बह रहा था, जबकि दोनों गाड़ियां पूरी क्षतिग्रस्त थीं। पुलिस ने फौरन युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक दीपांशु के दोस्त तुषार बंसल ने बताया कि वह, दीपांशु और हर्ष प्रताप जीरकपुर स्थित ढाबे में खाना खाने गए थे। वहां से रात करीब 2 बजे अलग-अलग एक्टिवा से वापस सेक्टर-33 स्थित अपने पीजी लौट रहे थे। एक एक्टिवा को हर्ष प्रताप चला रहा था और उसके पीछे तुषार बैठा था, जबकि दूसरी एक्टिवा दीपांशु चला रहा था। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से करीब 200 मीटर आगे चंडीगढ़ की तरफ पहुंचा तो एक तेजरफ्तार आई-20 कार ने दीपांशु की एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दीपांशु का सिर कार के साइड मिरर पर लगा और उछल कर दूर जाकर गिरा। वहीं, उसकी एक्टिवा कार में फंसकर घसीटती हुई काफी दूर तक चली गई। हादसे में दीपांशु बुरी तरह जख्मी हो गया, उसके सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके से नहीं मिला हेलमेट
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार जांच में मौके से कोई टूटा हुआ या अन्य हेलमेट नहीं मिला। पुलिस कयास लगा रही है कि हो सकता है कि दीपांशु ने हेलमेट न पहना हो। फिलहाल सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कार का नंबर वेरिफाई करने में जुटी हुई है, ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक हफ्ते पहले आया था चंडीगढ़
दीपांशु सेक्टर-33 स्थित पीजी में आइलेट्स की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि वह करीब एक हफ्ते पहले ही चंडीगढ़ में तैयारी करने आया था। वहीं, इस हादसे के बाद दीपांशु के दोस्त और पूरा परिवार सदमे में है। सोमवार को दीपांशु का पोस्टमार्टम हुआ, जहां परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।