फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strictly.. 24 challans in 2 days, 15 and a half thousand fine

सख्ती : 2 दिन में 24 चालान, साढ़े 15 हजार जुर्माना

Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Strictly.. 24 challans in 2 days, 15 and a half thousand fine
पंचकूला। नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अब सख्त हो गया है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम ने महाभियान का आगाज कर दिया है। दो दिन की कार्रवाई के दौरान निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने 24 लोगों के चालान काटकर साढ़े 15 हजार रुपया जुर्माना वसूला है, जबकि दो रेहड़ियां भी जब्त की है। नगर निगम के उपायुक्त अमन ढांडा ने कब्जा करने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

निगम के उपायुक्त अमन ढांडा ने बताया कि शनिवार को कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्यों ने 17 चालान काटे थे और दो रेहड़ियां जब्त करने के साथ 8500 रुपये जुर्माना वसूला था। सोमवार को सेक्टर-6, सेक्टर-20 और कमांड रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 लोगों के चालान काटकर 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पहली बार चालान पर निगम एक हजार रुपये जुर्माना वसूलेगा। दूसरी बार में 2500 रुपये और तीसरे चालान पर पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुहिम के दौरान पुलिस का सहयोग मिल रहा है और प्रत्येक एरिया के जेई भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed