फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stop using polythene, take market bags, wake others up too

Panchkula News: पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें, बाजार थैला लेकर जाएं, दूसरों को भी जगाएं

Tue, 06 Jun 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Stop using polythene, take market bags, wake others up too
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबको अपने घर से शुरूआत करनी होगी। पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद करना होगा। लोगों को हाथों में थैला लेकर ही खरीदारी करनी होगी। जब लोग पर्यावरण से प्रति जागरूक होंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। यह बात पंचकूला लेडीज क्लब की महिलाओं ने सोमवार को आयोजित अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के दौरान कही। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर आशा मोदगिल ने बताया कि उन्होंने किचन गार्डन की शुरुआत चार गमलों से की थी।
विज्ञापन

अब उनके घर में एक हजार से ज्यादा गमलों में बिना खाद डाले आर्गेनिक सब्जी का उत्पादन हो रहा है। ज्योति बजाज ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण स्वच्छ होते हैं। यह अवसाद से निकालने में मदद करते हैं। किरण गुप्ता ने कहा कि घर के कचरे से खाद बनाकर वह अपने किचन गार्डन में इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। अपराजिता कार्यक्रम में शिरकत करने आई महिला इंदु ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एक लंबा कार्य है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लगातार कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नदियों को लोग प्रदूषित नहीं करें। लोग प्लास्टिक को नदी में प्रवाहित नहीं करें। इससे जल प्रदूषित हो जाता है। इसका लोगों को बचाव करना चाहिए। कमलेश गेरा ने कहा कि हम अपने बच्चों की आदतें डालें कि वह एक पौधा लगाए और उसे पालेे। दर्शना मान ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन सहित किसी भी शुभ कार्य पर लोगों को पौधा लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण का संरक्षण होता है। इस मौके पर पंचकूला लेडीज क्लब की सदस्य अनुराधा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, सुधा गुप्ता, नीलम सैनी, चेष्टा बंसल, पूनम शर्मा, इंदु मक्कड़, कुसुमलता, मीना गोयल, सुषमा जोशी, सीपा सैनी, दर्शना मान, कमलेश हुड्डा, सोनू सिंघल, अनुपमा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


घर के सदस्यों को अच्छे संस्कार देनी चाहिए
हमारा प्रयास होना चाहिए कि कैसे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। इसके कई तरीके हैं। बस छोटी सी शुरुआत करने की जरूरत है। सबसे पहले इसकी शुरुआत हमें अपने घर के सदस्यों को अच्छे संस्कार देने से करनी चाहिए। - शारदा कठपालिया, प्रेसिडेंट, पंचकूला लेडीज क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं हर शुभ मौके पर पौधे जरूर लगाए
महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह हर शुभ मौके पर पौधरोपण जरूर करे। इससे पर्यावरण में स्वच्छता बनी रहेगी। महिलाओं को इस पहल के लिए आगे आना चाहिए। अगर वह आगे आएंगी तो पर्यावरण का बचाव होगा और घर के लोग भी पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक होंगे। -दर्शना मान, महिला

पर्यावरण को बचाने के लिए उठाए कदम
पर्यावरण को बचाने के लिए रियूज और रिसाइकिल के प्रयोग पर काम करना चाहिए। घर के गमले में सब्जी उगाने में इसका प्रयोग करती हैं। इससे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होता और अच्छी सब्जी का प्रयोग भी आसानी से कर लेती हैं। लोगों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक होना होगा। - अनुपमा सहानी, महिला



वातावरण को दूषित नहीं होने दें
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करना बंद करना होगा। इसके प्रयोग के प्रति जागरूक होने से ही पर्यावरण का बचाव हो सकेगा। -सुषमा जोशी, महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed