{"_id":"65bacba02773292ef6098574","slug":"stones-pelted-on-dial-112-team-that-arrived-to-investigate-the-assault-two-policemen-including-in-charge-injured-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-108853-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मारपीट की जांच के लिए पहुंची डायल-112 की टीम पर पथराव, इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मारपीट की जांच के लिए पहुंची डायल-112 की टीम पर पथराव, इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-14 की मार्केट में अवैध झुग्गियों में रहने वाल लोगों ने पुलिस की पर पथराव कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इसमें दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। डायल 112 टीम के इंचार्ज की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस थाना में मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईआरवी 529 के इंचार्ज रामचंद्र ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-14 में मारपीट की शिकायत आई।
अमरटैक्स ट्रैफिक लाइट पॉइंट के पास सेक्टर-14 की मार्केट में स्थित शराब के ठेके के पीछे अवैध झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। ईआरवी इंचार्ज अपने एसपीओ संजय व नुरून के साथ पवन के पास पहुंचे और उसे लेकर झुग्गियों में गए। वहां पर मौजूद कुछ लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं। पवन को देखते ही दोबारा पुलिस के सामने उस पर हमला कर दिया। उसी दौरान जब ईआरवी इंचार्ज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो झुग्गी में रहने वाले लोगों ने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में ईआरवी इंचार्ज की आंख पर चोट आई और एसपीओ संजय कुमार के सिर पर चोट आई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची। इसके बाद लोगों की भीड़ देख झुग्गी वाले भी शांत हो गए।
अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं...
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पुलिस की लापरवाही के चलते शहर में अवैध झुग्गियों की भरमार है। विभाग हटाता है और झुग्गी वाले तुरंत बैठ जाते हैं। पुलिस महकमा और एचएसवीपी को सख्त कदम उठाना होगा, नहीं आए दिन इस तरह की घटनाएं और आपराधिक मामले होते रहेंगे।