{"_id":"63277d0852f31516b40827de","slug":"stolen-goods-by-giving-the-soldier-intoxicants-in-juice-pkl-office-news-pkl462818369","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी किया सामान
विज्ञापन
कालका। रेलवे स्टेशन कालका में एक सैनिक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। जीआरपी पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित व्यक्ति सिपीरियन ने बताया कि वह झारखंड के रहने वाले हैं और शिमला में सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। वह शनिवार को करीब 4 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और रात को कालका-हावड़ा ट्रेन में सफर करना था। स्टेशन पर उनकी दो लोगों से मुलाकात हुई और आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच दोनों लोगों ने उनको बातों में उलझाकर जूस पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। इसके ाबद दोनों लोग उनके दो बैग, मोबाइल, पर्स, घड़ी और जेब से पैसे चोरी करके ले गए। जब उन्हें होश आया तो रविवार सुबह वह जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
जीआरपी के एसएचओ जयपाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति थाने में आया था, जोकि नशे की हालत में था और अपने आप को सेना में सिपाही बता रहा था। उसको किसी ने नशीला पदार्थ पिला दिया था। वह नशे में था और उसको इलाज के लिए एसडीएच कालका में भर्ती करवाया गया है। उसके अच्छी तरह से होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे।