फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stole buffaloes to feed drug addiction; second accused of the gang arrested from UP.

Panchkula News: नशे की लत के लिए चुराते थे भैंसें, गिरोह का दूसरा आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stole buffaloes to feed drug addiction; second accused of the gang arrested from UP.
कालका में भैंस चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों पर हरियाणा और यूपी में कई केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए पशु चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कालका थाना क्षेत्र के एक डेयरी संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने और अपने भतीजे की भैंसें गांव स्थित बाड़े में बांध रखी थीं। 6 अप्रैल 2026 की रात चारा-पानी देने के बाद दोनों भैंसें सुरक्षित थीं, लेकिन अगले दिन सुबह वे बाड़े से गायब मिलीं। शिकायत के आधार पर 7 अप्रैल को थाना कालका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

मामले की जांच एवीटी स्टाफ पंचकूला को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी हमीद उर्फ टल्ली निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक भैंस बरामद की गई, जिसकी पहचान असली मालिक ने की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भैंस को मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 31 मई को गिरोह के दूसरे आरोपी बुरहान निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 1 जून को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ पूरी होने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed