फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stalls of 500 varieties of mangoes will be set up in the fair.

Panchkula News: मेले में लगेंगे 500 किस्मों के आमों की स्टॉल

Fri, 12 Jul 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Stalls of 500 varieties of mangoes will be set up in the fair.
कालका। यादविंद्रा गार्डन में 12 से 14 जुलाई तक लगने वाले मैंगो मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम कालका लक्षित सरीन ने अधिकारियों की बैठक ली। सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में अलग-अलग प्रकार की 500 किस्मों के मैंगो की स्टॉल लगाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।तीन दिवसीय मेले का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्घाटन करेंगे।बसों का किया जाएगा संचालन : उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम एवं बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टाॅयलेट्स, मेला परिसर में नियमित फाॅगिंग, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए। पानी के टैंकर और पब्लिक व वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ से स्पेशल बसों के रूट तय किए जाएगा।
विज्ञापन


मेला के तीनों दिन यह कार्यक्रम होंगे

उन्होंने बताया कि मेले के 31वें संस्करण में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन की शुरुआत छात्रों के लिए रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और मैंगो क्विज जैसी प्रतियोगिताओं के साथ सुबह 10.00 बजे से होगी। मेले के आकर्षण में और इजाफा होगा, जिसमें डे परफॉर्मर्स और सांस्कृतिक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न कलाकारों द्वारा नगाड़ा पार्टी, जंगम पार्टी, बिगपाइपर ग्रुप, बीन पार्टी, इकतारा पार्टी, बहुरूपदर्शक नृत्य और गायन प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। शाम को 6ः30 बजे शास्त्रीय गायक सुभाष गोस प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन




विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

उन्होंने कहा कि मेले के दूसरे दिन 13 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बाद में सायं 6.30 बजे बाॅलीबुड सनसनी विनोद राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे। बताया कि तीसरे दिन यानी 14 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और मैंगो इटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सायं के समय पंजाबी गायक अशोक मस्ती और गुरप्रीत घुग्गी द्वारा रिब गुदगुदी शो के प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा होगा। बैठक में पुलिस आयुक्त हिमाद्रि कौशिक, तहसीलदार विवेक गोयल, बीडीपीओ विनय प्रताप, ईओ नगर परिषद जरनैल सिंह, यातायात मैनेजर व्योम शर्मा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्प बाजार में हथकरघा और हस्तशिल्प का होगा प्रदर्शन : महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर विशेष रोशनी से उद्यानों को रोशन किया जाएगा। इन विशेष लाइटों का उपयोग बिजली बचाने और चल रही ‘गो ग्रीन’ पहल में योगदान देने के लिए किया जाता है। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाईनीज के प्राच्य स्वाद सहित मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन परोसने के लिए एक बहु-व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्प बाजार मेले का एक और अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र होगा। शिल्प बाजार में, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों-बुनकरों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।



इन आमों का होगा प्रदर्शन : मैंगो मेला में आम आम से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्में जो मेले में प्रतिस्पर्धा करेंगी, उनमें दशहरी, चैसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि शामिल हैं। इस मेले में देश भर से बड़ी संख्या में आम उत्पादक भाग लेंगे और आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर उन्होंने मेले का पोस्टर भी लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article