{"_id":"6aef7e1e89c074604903ccf8","slug":"spotted-a-police-checkpoint-and-sped-away-two-liquor-smugglers-apprehended-after-a-pursuit-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143469-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस नाका देखकर भगाई कार, पीछा कर दो शराब तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस नाका देखकर भगाई कार, पीछा कर दो शराब तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
-चंडीगढ़ के ठेके से शराब खरीदकर ले जा रहे थे आरोपी, 27 पेटी शराब और बीयर बरामद, फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की ओर से की जा रही नाकाबंदी के दौरान क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीप सिंह (40) और शुभम (28), निवासी जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। अदालत ने दोनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, छह नवंबर को क्राइम ब्रांच-3 की टीम को सूचना मिली थी कि फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार में अवैध शराब लोड कर सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड से रामगढ़ के रास्ते ले जाई जा रही है। क्राइम ब्रांच-3 प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने डंपिंग ग्राउंड के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की।
रात करीब 10 बजे घग्गर नदी पुल की ओर से संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सरकारी वाहन से पीछा किया। आरोपी सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क की ओर पहुंचे, जहां रास्ता रोककर दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
कार की तलाशी में शराब की 23 पेटी और बीयर की चार पेटी मिलीं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब खरीदने की बात कबूल की है। पुलिस अब विक्रेता, खरीदार और पूरे तस्करी नेटवर्क की पहचान में जुटी है।
बरामद शराब का ब्योरा
छह पेटी इम्पीरियल ब्लू
चार पेटी रॉयल जनरल
पांच पेटी मैकडॉवेल्स
आठ पेटी रॉयल स्टैग
चार पेटी किंगफिशर बीयर
बॉक्स: चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी शराब
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। सभी 27 पेटियों में 12-12 बोतलें थीं। पुलिस अब पता लगा रही है कि शराब किस ठेके से खरीदी गई और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।