फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports: Nishu of Pinjore was the first in 100 meters race, organized competition in Government Women's College

खेलकूद : सौ मीटर की दौड़ में पिंजौर की निशु रहीं प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रतियोगिता का किया आयोजन

Thu, 24 Mar 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sports: Nishu of Pinjore was the first in 100 meters race, organized competition in Government Women's College
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता नेहरा ने कोच वीना के सहयोग से की। सौ मीटर की दौड़ में पिंजौर की नीशु ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि तीन सौ मीटर की दौड़ में मोरनी की संजीता और चार सौ मीटर की दौड़ में पिंजौर की नेहा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार साइकिल दौड़ में बरवाला की अनुराधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में पिंजौर के सुरिंदर ने पहला स्थान प्राप्त करके अपने खंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता नेहरा ने मेडल देकर सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि सांगवान ने ग्रामीण महिलाओं का इस प्रतियोगिता के द्वारा उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन सुपरवाइजर तनुश्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मोरनी, बरवाला, पिंजौर और रायपुररानी की सुपरवाइजर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed