{"_id":"6202c7b2d0981009886ff03a","slug":"sports-don-t-worry-about-the-sun-don-t-worry-about-the-rain-now-we-will-play-fearlessly-pkl-office-news-pkl441502736","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद : धूप की चिंता न बारिश की फिक्र, अब खेलेंगे बेधड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद : धूप की चिंता न बारिश की फिक्र, अब खेलेंगे बेधड़क
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार वालीबॉल-वास्केटबॉल इंडोर हॉल।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अब वालीबॉल और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों को चिलचिलाती धूप, बारिश समेत अन्य विपरीत मौसम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले और प्रदेश खिलाड़ी अब किसी भी बाधा के अपनी प्रैक्टिस जारी रख सकेंगे। सेक्टर-3 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करीब 22 करोड़ की लागत से दोनों खेलों के लिए इन डोर हॉल तैयार किया गया है। प्रत्येक हॉल में 600 कुर्सियां लगाई गईं हैं। दोनों हॉलों की क्षमता 1200 लोगों के बैठने की है। दोनों हॉल खेल विभाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभी हैंड ओवर नहीं किए हैं। इन हॉलों के तैयार होने से यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। इसके अलावा इन खेलों की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों को शुरू से ही इनडोर हॉल में ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बेहतर सुविधाओं का लाभ लेने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों को चंडीगढ़ और प्रदेश के दूूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
हॉकी स्ट्रोटर्फ में 2200 लोगों की होगी व्यवस्था
पंचकूला में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना नहीं थी। इस कारण खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के निर्माण के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह ग्राउंड करीब 6.71 करोड़ 88 हजार 234 रुपये में तैयार किया गया है। इसमें लाइटिंग का काम चल रहा है। यह काम करीब 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसमें करीब 2200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस ग्राउंड को रोशन करने के लिए 64 लाइटें लगाई जा रही हैं। ग्राउंड में चार पोल तैयार किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक पोल पर 16 लाइटें लगाई जाएंगी। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन हॉल के पीछे तैयार हॉकी एस्ट्रोटर्फ की कुर्सियों को हॉकी स्टिक का सेप दिया जा रहा है, जो पूरे ग्राउंड में चार चांद लगा रहा है। इसमें तिरंगे के रंगों का समावेश किया गया है।
सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल इंडोर हॉल से जिले के खिलाड़ियों सहित प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट करवाए जा सकेंगे। वहीं खेल में करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों को शुरू से ही ट्रेनिंग के दौरान इंडोर हॉल की सुविधा मिलेगी। - करुणा चौहान, वालीबॉल कोच, खेल नर्सरी पंचकूला।
विज्ञापन
सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इनडोर बास्केटबॉल हॉल अलग से तैयार किया गया है। इसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। यहां ट्रेनिंग के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट भी करवाए जा सकते हैं। अब बारिश और चिलचिलाती धूप का सामना खिलाड़ियों को नहीं करना पड़ेगा। - अमरजीत कौर, कोच बास्केटबॉल खेल नर्सरी पंचकूला।