फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special Girdawari: 5.50 lakh acres of crop damaged due to unseasonal rains

विशेष गिरदावरी : बेमौसम बारिश से खराब हुई 5.50 लाख एकड़ फसल

Mon, 10 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Special Girdawari: 5.50 lakh acres of crop damaged due to unseasonal rains
चंडीगढ़। पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में हुई बेमौसम बारिश के कारण हरियाणा में करीब 5.50 लाख एकड़ में फसल खराब हुई है। प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों की ओर से भेजी गई विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुआवजा राशि करीब 600 करोड़ रुपये बनती है। फिलहाल वित्तायुक्त कार्यालय की ओर से स्लैब वाइज नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में कई दिन तक प्रदेश में बेमौसम बारिश हुई थी। इससे धान, कपास, दलहन और बाजरे समेत सब्जियों की फसलें खराब हो गई थीं। अधिक बारिश को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को विशेष गिरदावरी के आदेश दिए थे। पटवारियों ने खेतों में जाकर फसल खराब की रिपोर्ट ली। अब प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों ने अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट तैयार करके वित्तायुक्त कार्यालय में भेज दी है। हिसार मंडल में 2.50 लाख एकड़ और शेष पांचों मंडलों में भी इतनी ही एकड़ में फसल खराब की रिपोर्ट आई है। अनुमान है करीब 600 करोड़ रुपये का मुआवजा बनता है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में सबसे ज्यादा 97 हजार एकड़ में कपास, करीब 98 हजार एकड़ में मूंग, पांच हजार एकड़ में धान, 411 एकड़ में बाजरा और पांच एकड़ में गन्ने की फसल बर्बाद हुई। झज्जर में 24419 एकड़, रोहतक में 10 हजार, सोनीपत में करीब 12 हजार एकड़ फसल बारिश से प्रभावित हुई है। इसी प्रकार, करनाल जिले के दो गांवों में 50 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे कम फरीदाबाद व पलवल जिले में 560 एकड़ फसल खराब हुई है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने दो माह पहले ही फसल मुआवजे की राशि 15 हजार प्रति एकड़ की है। इसके लिए तीन स्लैब बनाई हैं। इनमें 24 से 49 फीसदी, 50 से 74 तक और 75 से 100 प्रतिशत तक फसल खराब के अनुसार मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट कार्यालय के पास पहुंच गई है। करीब साढ़े पांच लाख एकड़ फसल खराब की रिपोर्ट आई है। इसका आकलन किया जा रहा है और किसकी फसल कितने प्रतिशत खराब है, उसको लेकर कैटेगरी तैयार की जा रही है। इसके बाद जल्द ही किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। - पीके दास, वित्तायुक्त, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed