फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special Campaign Launched to Facilitate Loans for Street Vendors

Panchkula News: फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू

Thu, 04 Jun 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Special Campaign Launched to Facilitate Loans for Street Vendors
30 जून तक लगेंगे पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले, बैंकों की टीम मौके पर करेगी दस्तावेजों की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम ने फुटपाथ विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 1 से 30 जून तक जिले में पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थी ऋण सहायता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न बैंकों की टीम मौके पर ही लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी, ताकि उन्हें जल्द ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को योजना से जोड़ना और उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेंगे पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले
संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर ने बताया कि 3 जून को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-20 में बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 जून को बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और गांव जलौली के सामुदायिक केंद्र में इंडियन बैंक, 5 जून को बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लाभार्थियों के दस्तावेज स्वीकार करेगा। इसके बाद 8 जून को गूगामाड़ी, गांव रामगढ़ में यूको बैंक, 9 जून को नगर निगम कार्यालय सेक्टर-4 में केनरा बैंक, 10 जून को गांव माणक्या के निचला गुरुद्वारा में बैंक ऑफ बड़ौदा, 11 जून को बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में पंजाब नेशनल बैंक तथा 12 जून को गांव कोट के सामुदायिक केंद्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दस्तावेज एकत्र करेगा। 15 जून को नगर निगम कार्यालय सेक्टर-4 में बैंक ऑफ बड़ौदा, 16 जून को गांव अलीपुर की गूगामाड़ी में बैंक ऑफ इंडिया, 18 जून को गांव नग्गल के आंगनवाड़ी केंद्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, 19 जून को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में इंडियन ओवरसीज बैंक और 22 जून को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-15 में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मेले लगाए जाएंगे। इसके अलावा 23 जून को बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 24 जून को गांव बिल्ला के सामुदायिक केंद्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 25 जून को बीडीपीओ कार्यालय रायपुररानी में पंजाब एंड सिंध बैंक, 26 जून को खटौली के सामुदायिक केंद्र में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक तथा 30 जून को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-26 में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पात्र लाभार्थियों से दस्तावेज प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed