फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speaker's reprimand ineffective, heaps of garbage everywhere

विधानसभा अध्यक्ष की फटकार बेअसर, जगह-जगह कूड़े के ढेर

Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Speaker's reprimand ineffective, heaps of garbage everywhere
पंचकूला। शहर की सफाई को लेकर की जा रही सारी कवायद बेकार साबित हो रही है। शहर में अब भी गंदगी का आलम है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं शहर के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में न सिर्फ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, बल्कि फटकार भी लगाई थी। बुधवार को हुई मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष अधिकारियों पर खासे नाराज नजर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में शहर साफ चाहिए। इस पर अधिकारियों ने दावा किया था कि वीरवार को शहर की सड़कें और ग्रीन बेल्ट पूरी तरह साफ दिखाई देंगी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर कोई ग्रीन बेल्ट में कचरा फेंकता है, तो उसकी फोटो खींचकर पुलिस को दी जाएगी। मगर यह सिर्फ आश्वासन और दावे ही बनकर रह गया। शहर की सड़कें चौथे दिन भी हर रोज की तरह ही बदहाल ही नजर आईं। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, फेज-2, अभयपुर, सेक्टर-7, सेक्टर-16, सेक्टर-19 में अभी भी हालात खराब बने हैं।
विज्ञापन

कई जगह सफाई करने पहुंची टीम
नगर निगम की टीम ने शहर में कई जगह सफाई अभियान भी चलाया। सेक्टर-8, 10 और 6 में फुटपाथ साफ नजर आए। मगर कई जगह नगर निगम की टीम ने ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति ही की। सेक्टर-19 में सफाई के लिए निगम की टीम तो पहुंची, मगर कूड़ा उठाया नहीं। यही कारण है कि हालत सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त आदेश हैं कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। शहर को बहुत जल्द पूरी तरह साफ-सुथरा बना दिया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है। अगर कोई कर्मचारी लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - धर्मबीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
सेक्टर 16 में निगम के ठेकेदार की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं दिखी है। रेहड़ी वालों की भांति कूड़ा उठवाया जाए। मुफ्त कुछ नहीं, ठेकेदार आदि को जनता के टैक्स से पेमेंट होगी। गंदगी फैलने का एक कारण सफाई कर्मचारियों का घटाना और हटाना भी है। गलियों में निगम की सफाई टीम आएगी ही नहीं तो सफाई कैसे होगी। दबाव नहीं विस्तृत विचार ही समस्या का समाधान देगा। - सुभाष पपनेजा, जनरल सेक्रेटरी सेक्टर-16 पंचकूला।
सेक्टर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। यहां लावारिस पशु मंडराते रहते हैं। सेक्टर से कूड़ा उठना तो दूर पिछले कई दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने भी नहीं आए। इसके चलते सेक्टर में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। - कमलेश लोहट, निवासी सेक्टर-19 पंचकूला।

बुधवार को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आई थी, लेकिन वीरवार को गाड़ी कॉलोनियों में कूड़ा उठाने नहीं आई। इसके चलते राजीव कॉलोनी में कूड़ा सड़कों पर पड़ा हुआ है। वहां कोई डस्टबिन भी निगम ने नहीं रखवाया। - डॉ. राम प्रसाद, निवासी इंदिरा कॉलोनी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed