फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sonu Sood becomes brand ambassador of Corona vaccination in Punjab

पंजाब में कोरोना टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद

Mon, 12 Apr 2021 02:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood becomes brand ambassador of Corona vaccination in Punjab
मुख्यमंत्री आवास पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा करते हुए। - फोटो : BUREAU
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेता सोनू सूद पंजाब में कोविड टीकाकरण मुहिम के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को सोनू सूद के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। सोनू सूद ने मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने के लिए आदर्श के तौर पर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। बीते साल महामारी फैलने के समय हजारों प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुंचाने में उन्होंने बेमिसाल योगदान दिया था। वे लोगों के वैक्सीन के प्रति शक को दूर करेंगे। जब लोग पंजाब के पुत्र से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और जरूरी है तो वह विश्वास करेंगे, क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

सोनू सूद ने कहा कि जीवन बचाने वाली इस वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने पर वे खुशी और गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि गृह राज्य के लोगों की जिंदगियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की इस व्यापक मुहिम का हिस्सा बनने पर वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने मुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘आई एम नो मसीहा’ भेंट की
सोनू सूद ने मुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘आई एम नो मसीहा’ भी भेंट की। उन्होंने बताया कि इसमें मोगा से मुंबई तक के अनुभवों को लिखा गया है। सोनू सूद ने कहा, मैं कोई रक्षक नहीं हूं। मैं एक साधारण मनुष्य हूं, जो परमात्मा की बड़ी योजनाओं में अपनी तरफ से विनम्र सा योगदान डाल रहा है। यदि मैं किसी भी ढंग से किसी मनुष्य के जीवन को बेहतर बना सका तो इसके लिए मैं यही कह सकता हूं कि मुझ पर ईश्वर की कृपा है। ईश्वर ही मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed