फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snehil of Haryana defeated Gagandeep Singh of Punjab in singles under 17 years age group

Panchkula News: 17 वर्ष आयुवर्ग सिंगल्स में हरियाणा के स्नेहिल ने पंजाब के गगनदीप सिंह को हराया

Tue, 13 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Snehil of Haryana defeated Gagandeep Singh of Punjab in singles under 17 years age group
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में योनेक्स-सनराइज सेकेंड अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। इस टूर्नामेंट में 15 और 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों और मिक्स डबल्स के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को हुए लड़कों के 17 वर्ष आयुवर्ग के सिंगल्स में हरियाणा के स्नेहिल ने पंजाब के गगनदीप सिंह को और गुजरात के शनय पटेल ने तमिलनाडु के लैसले रॉय को हराया।वहीं, राजस्थान के सचिन झांझड़िया ने तमिलनाडु के सुतिश कुमार को और कर्नाटक के ईशान नायक ने दिल्ली के प्रियांश को मात दी।
विज्ञापन

15 वर्ष आयुवर्ग में लड़कों के डबल्स में हरियाणा के बिंडाहाली और दिल्ली के ए मेहता ने पंजाब के भविष्य और शिवेन ढींगरा को हराया। तेलंगाना के आर पब्बी शेट्टी और के टेल्ला ने कर्नाटक के निकेतन हरी एनडी और हर्षवर्धन एस को हराया। लड़कियों के 15 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में तमिलनाडु के नक्षत्रा जैराज ने तेलंगाना की सरयु सूर्यानयनी को और दिल्ली की कीरतलीन कौर ने बिहार की स्वयंप्रभा कुमारी को हराया। लड़कों के 15 वर्ष आयुवर्ग के डबल्स मुकाबलों में तमिलनाडु के सचिन ए और रोहित शिवप्रकाश ने चंडीगढ़ के तुष्या नाकरा व आरुष को और पंजाब के आयान अबरोल और आरव पोरवाल ने हरियाणा के अर्थव गोयल और आरुष महाजन को पछाड़ा।
विज्ञापन



बता दें कि इस टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाने के लिए देशभर के करीब 2800 खिलाड़ी पंचकूला पहुंच रहे हैं। पंचकूला में पहली बार खिलाड़ियों की इतनी बड़ी भागीदारी एक साथ देखने को मिली है। यहां पर खिलाड़ियों की सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed