फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sneakin Golfers defeated Aces by Vintage Buildtech in a thrilling match of Group-A of Golf

Panchkula News: गोल्फ के ग्रुप-ए के रोमांचक मैच में स्नीकिन गोल्फर्स ने एसेस बाॅय विंटेज बिल्डटेक को हराया

Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sneakin Golfers defeated Aces by Vintage Buildtech in a thrilling match of Group-A of Golf
पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ क्लब (पीजीसी) में खेले जा रहे एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग (एजीपीएल) के चौथे दिन आठ मैच हुए। गोल्फ लीग वर्तमान में राउंड-रॉबिन स्टेज में है, जिसमें सोलह टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को दो समूहों, ए और बी में शामिल किया गया है, इसके प्रत्येक ग्रुप में आठ टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन



ग्रुप-ए में, स्नीकिन गोल्फर्स ने एसेस बाॅय विंटेज बिल्डटेक को 46-23 के बड़े अंतर से हराया। ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में हाईलैंड किंग्स ने फैंटास्टिक फोरज को 45-27 से हराया। जबकि गोल्फिंग पैंथर्स ने क्लब ऑन फ्लेम्स को 9 अंकों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। जो 38-29 से समाप्त हुआ। ये मैच काफी रोमांचक हुआ। विक्ट्री वेव्स ने एडीएस फाल्कंस को 45-31 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन




ग्रुप-बी में गोल्फिंग एक्शन के चौथे दिन रेजिंग बुल्स ने टी टाइटन्स को 38-29 के स्कोर से हराया। इसके बाद हंसा लीजेंड्स ने 9 अंकों के अंतर से पार-टी क्रैशर्स को हराकर 40-31 से जीत दर्ज की। इस बीच ग्रीन वॉरियर्स ने गोल्फिंग ईगल्स को 36-30 से हराया। एक करीबी मुकाबले में टी बर्ड्स ने शिवालिक स्विंगर्स को 3 अंकों के मामूली अंतर से हराया और अंतिम क्षणों में गेम को 39-36 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्नल एएस ढिल्लों रिटायर्ड), जनरल मैनेजर, पीजीसी और सदस्य सेक्रेटरी, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, एपीजीएल ने कहा कि लीग के फॉर्मेट में सभी खिलाड़ियों को योगदान देने और अपना 100 प्रतिशत देने की आवश्यकता होती है। यह प्रतियोगिता का सबसे अच्छा फॉर्मेट है और टीम की ताकत, स्किल और तालमेल की असली परीक्षा है।




दिगराज सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर, एपीजीएल ने कहा कि यह आयोजन समिति के मार्गदर्शन में एक अनूठी स्कोरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इसके अलावा हम इस आयोजित विभिन्न लीगों से लर्निंग्स लेकर आए हैं। गोल्फ लीग का फाइनल मुकाबला 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इस लीग का प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed