फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler arrested with five kilograms of marijuana

Panchkula News: पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with five kilograms of marijuana
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सकेतड़ी रोड पर पांच किलो गांजे के साथ वीरवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद समीम (30) निवासी जिला भागलपुर बिहार के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में किराये पर रहता है। आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 24 जुलाई को नारकोटिक्स सेल टीम को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ निवासी एक युवक गांजा की सप्लाई करता है। इस समय सकेतड़ी रोड पंचकूला के पास खड़ा है। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रेड डाल आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed