{"_id":"689e2d51ab408f1bff006db9","slug":"smuggler-arrested-with-13-grams-of-heroin-sent-to-jail-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-18893-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 13 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 13 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 13 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अभयपुर के बिट्टू (27) के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से जींद जिले के गांव सुदकैन का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर- 14 थाना में एनडीपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 11 अगस्त को सूचना मिली कि एक युवक पंचकूला में नशे की सप्लाई करने के लिए सेक्टर-14 के किसान मंडी के नजदीक हेरोइन देने आने वाला है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बाइक पर आए संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।