फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   smart school, good news, huda, government school, panchkula education, panchkula

प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर शहर में बनेंगे चार स्मार्ट स्कूल

Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
जतिन जैन
जतिन जैन Updated Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
smart school, good news, huda, government school, panchkula education, panchkula
कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास - फोटो : अमर उजाला
शहर के घग्गर पार सेक्टरवासियों के लिए खुशखबरी है। हुडा की ओर से प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर चार गवर्नमेंट स्कूल बनाए जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शहर के महंगे प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवाते हैं, ताकि उनके बच्चों का अच्छा आधार बन सके। ऐसा नहीं है कि शहर में गवर्नमेंट स्कूल नहीं है। शहर में 100 से भी अधिक स्कूल हैं, लेकिन इन गवर्नमेंट स्कूलों का शिक्षा स्तर काफी नीचे आ चुका है। इसके अलावा गवर्नमेंट स्कूलों के परिणाम भी बहुत कम फीसदी आ रहे है। इस वजह से आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को ही इन स्कूलों में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 
विज्ञापन


अब हुडा विभाग की तरफ से शहर के लोगों के लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर घग्गर पार सेक्टरों में चार स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के जैसी सुविधाएं देने के लिए 13 करोड़ 32 लाख की लागत से स्कूल बनाए जएंगे। घग्गर पार सेक्टर के बच्चें को पढ़ने के लिए काफी सफर तय करना पड़ता है। यहां स्कूल प्राइवेट स्कूलों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। स्कूल निर्माण का काम 2 माह में शुरू होगा। बच्चों के लिए मल्टीपर्पस कोट, खेलने के लिए ग्राउंड और डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इन स्कूलों में आर्थिक तौर पर कमजोर स्टूडेंट्स भी दाखिला ले सकेंगे। क्योंकि इन स्कूलों की फीस बाकि के गवर्नमेंट स्कूलों जितनी ही रखी जाएगी। 
विज्ञापन


इन सेक्टरों में बनेंगें स्कूल
शहर के चार अलग सेक्टरों में हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए जा रहे हैं। सेक्टर 21 में 7.56 करोड़ रुपए की लागत से हाई स्कूल बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सेक्टर-20 पार्ट 2 में 1.76 करोड़ रुपए की लागत से प्राइमरी स्कूल, सेक्टर 28 में 2 करोड़ की लागत से प्राइमरी स्कूल और सेक्टर 25 में 2 करोड़ की लागत से सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुडा विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। इन तीनों जगहों पर भी दो महीनों के भीतर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा विभाग की ओर से स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है। स्कूल तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग को हैंड ओवर कर दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल में बच्चों की शिक्षा से लेकर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी हमारी ही होगी। 

- एचएस सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी

प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर हमें बिल्डिंग का निर्माण करना है। इसके बाद शिक्षा विभाग को बिल्डिंग हैंड ओवर कर दी जाएगी। शिक्षा के स्तर को प्राइवेट स्कूलों जैसा बनाना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। हमारी तरफ से बिल्डिंग के निर्माण में कोई कमी नहीं रहेगी।
एनके शर्मा, हुडा एसई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed