{"_id":"61cb75e91b0910288d30bf49","slug":"slogans-against-the-government-by-playing-thali-spoon-pkl-office-news-pkl4375648120","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली, चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली, चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने सोमवार को 20वें दिन भी धरना जारी रखा। सेक्टर-5 धरनास्थल पर संयुक्त तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने हरियाणा सरकार से मांगें लागू करवाने के लिए नारेबाजी करते हुए थाली, चम्मच बजाया।
वर्कर्स ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी। धरना जिला प्रधान शारदा रत्न की अध्यक्षता में किया गया। धरने का संचालन उषा शर्मा ने किया। इसकी जानकारी यूनियन के जिला उप प्रधान सरोज बाला ने दी। प्रधान शारदारत्न व माया रानी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी अनदेखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 2017 में घोषणा हुई कि मिनिमम वेजेस लागू किए जाएं, लेकिन यह आज तक लागू नहीं हो पाए। वर्ष 2018 में सरकार से हुए समझौते को लागू करते हुए महंगाई भत्ते की तमाम किस्त जोड़ कर दिया जाए।
आंगनबाड़ी वर्कर्स को एरियर का भुगतान किया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना न करते हुए विभाग वर्कर से बिना फोन व अन्य संसाधन ऑनलाइन काम न करवाया जाएं। रिटायरमेंट पर वर्कर को पांच लाख रुपये व हेल्पर को तीन लाख रुपये दिए जाएं। धरने में सीमा, रीना, पूनम, रूबी, सोनिया, शकुंतला, सोनू ,हरदीप, मुकेश रानी, उमा रानी, कांता चरनो ,रंजना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।