फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slogan: Electricity workers demonstrated outside Shakti Bhawan

नारेबाजी : बिजली कर्मचारियों शक्ति भवन के बाहर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Feb 2022 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Slogan: Electricity workers demonstrated outside Shakti Bhawan
पंचकूला। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन संबंधित कर्मचारी संघ ने वीरवार को सेक्टर-6 शक्ति भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे 22 फरवरी को एक दिन की प्रदेशस्तरीय हड़ताल पर चले जाएंगे। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन संबंधित कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने बताया कि उत्तरी हरियाणा के सभी बिजली कर्मचारियों ने पंचकूला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुनील खटाना ने बताया कि इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम यूएचबीवीएन के एमडी और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने का ऐलान किया है। सुनील खटाना ने कहा कि इस हड़ताल के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेताना चाहते हैं कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई, तो कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं देने, कर्मचारियों के रोके डीए का भुगतान की मांग भी रखी है। सुनील खटाना ने बताया कि कौशल रोजगार केंद्र के नाम पर राज्य के हजारों कर्मचारियों को ठगने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed