फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Skin patients increasing due to sun and humidity in Sector-6 Civil Hospital

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में धूप और उमस के कारण बढ़ रहे त्वचा के रोगी

Wed, 30 Aug 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Skin patients increasing due to sun and humidity in Sector-6 Civil Hospital
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बारिश से बढ़ी उमस के कारण त्वचा के रोगी बढ़ गए हैं। अगस्त में ऐसे मरीजों की संख्या 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रहती है, मंगलवार को 250 से अधिक त्वचा रोगियों का पंजीकरण किया गया। बारिश के कारण तापमान बढ़ने और घटने से लगातार इस तरह की बीमारी बढ़ रही है। दिन में धूप खिलते ही उमस बढ़ जाती है। गर्मी और पसीने के कारण त्वचा की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है।
इस वजह से दाद, खाज, खुजली, फंगल इन्फेक्शन और त्वचा पर एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दो दिन की बारिश के बाद भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन यहां करीब 250 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संदीप सहानी ने बताया कि लगातार मौसम में बदलाव के कारण चर्मरोगी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि त्वचा रोग गर्मी आने पर बढ़ जाता है। और बारिश के बाद उमस में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि मई में जहां रोजाना 150 मरीज आ रहे थे। इस बार जुलाई और अगस्त में रोजाना 250 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय फंगल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। फंगल इंफेक्शन शरीर का पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है, जैसे बगल, जांघ, छाती का निचला भाग और उंगलियों के बीच में पसीना अधिक आता है। बाद में उंगलियों की वजह से चेहरे पर या शरीर के अन्य जगहों पर फैल जाता है। गर्मी की वजह से दाने निकलने के मरीज भी आ रहे हैं। इन सब का प्रमुख कारण पसीना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए इस तरह सें रहें
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि प्रतिदिन ताजे और ठंडे पानी से स्नान करें। पहले से इंफेक्शन है तो पहने हुए कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं। धूप में अच्छे से सुखाएं। गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें। तरल पदार्थ का सेवन करें। हरी सब्जी और फल अधिक खाएं। पानी ज्यादा पीएं। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा, कैप लगाकर निकलें। चेहरे को बार-बार पानी से धोते रहें।


पिछले 15 दिन से पूरे शरीर में खुजली हो रही है, पांच दिन पहले जिला अस्पताल से दवा लेकर गई थी। लेकिन अभी कुछ फायदा नहीं मिला है। दूसरी बार दवा लेने आई हूं।
सुनीता, मरीज

शरीर में एलर्जी लगातार बनी हुई
एक माह से पसीने के करण एलर्जी बनी हुई है। पहली बार दवा लेने से भ आराम नहीं मिला है। इस कारण दोबारा इलाज कराने के लिए आए हैं।
पवन कुमार, मरीज


अस्पताल में एलर्जी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी को इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण इस तरह के हालात बने हैं।
डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेकटर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed