फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six IAS and five PCS officers of Punjab transferred

पंजाब के छह आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला

Sat, 16 Oct 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Six IAS and five PCS officers of Punjab transferred
पंजाब सरकार ने छह सीनियर आईएएस अधिकारियों और पांच सीनियर पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत आईएएस अधिकारियों में, प्रदीप कुमार अग्रवाल को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लगाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार थिंड को श्रम आयुक्त पंजाब के पद पर बनाए रखते हुए स्पेशल सेक्रेटरी (श्रम) का अतिरिक्त चार्ज, देवेंद्रपाल सिंह खरबंदा को स्पेशल सेक्रेटरी राजस्व एवं पुनर्वास लगाते हुए कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी का अतिरिक्त चार्ज, बी. श्रीनिवासन को निदेशक सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास लगाते हुए स्पेशल सेक्रेटरी सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त चार्ज, गिरीश दयालन को निदेशक गर्वनेंस रिफार्म एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और सागर सेतिया को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पटियाला लगाया गया है।
विज्ञापन

पीसीएस अधिकारियों में जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) मोगा, परमिंदरपाल सिंह को निदेशक खेल एवं युवा मामले, चरणदीप सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा लगाते हुए कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन फगवाड़ा का अतिरिक्त चार्ज, कंवरजीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बठिंडा और अनिल गुप्ता को डिप्टी सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन व समन्वय लगाया गया है।
विज्ञापन

पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर का तबादला
पंजाब सरकार ने वीरवार को तत्काल प्रभाव से पीआरटीसी पटियाला के मैनेजिंग डायरेक्टर पिंदरपाल सिंह को बदलकर स्पेशल सेक्रेटरी वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन लगा दिया है। इसके साथ ही उन्हें वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग के एचओडी का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने आईएएस अधिकारी अमित तलवार को पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार सौंपा है। इनके अलावा पीसीएस अधिकारी लतीफ अहमद, जो एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अर्बन डेवलपमेंट फिरोजपुर तैनात थे, को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अर्बन डेवलपमेंट संगरूर लगाया है। इस पद पर अब तक तैनात पीसीएस अधिकारी ईशा सिंगल की तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तबादले और तैनातियों संबंधी पॉलिसी जारी
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग ने तबादलों और तैनातियों संबंधी पॉलिसी जारी कर दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की समूची कार्यवाही 2022 की पहली तिमाही में पूरी की जानी है। यह जानकारी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने एक प्रेस बयान में दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आम तबादले और तैनातियां पॉलिसी के अंतर्गत की जानी है। डॉ. राजू ने कहा कि मौजूदा पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 तक है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र की कॉपी पंजाब के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को अगली कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed