फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six districts of Punjab got 55 ventilators

पंजाब के छह जिलों को मिले 55 वेंटिलेटर

Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Six districts of Punjab got 55 ventilators
सूबे में कोरोना के गंभीर संक्रमितों की जान को बचाया जा सकेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन ने छह जिलों को 55 वेंटिलेटर दिए जाने पर मुहर लगा दी है। मोहाली में एसजीएचएस और आईवीवाई अस्पताल को 15 वेंटिलेटर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, पटियाला, जालंधर, लुधियाना और मोहाली (एसएएस नगर) में संक्रमण की दर अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। इन जिलों में मृत्यु दर का प्रतिशत अधिक होने के साथ ही यहां सक्रिय मामले भी सबसे ज्यादा हैं। मोहाली इनमें नंबर वन बना हुआ है। ऐसे हालात देखते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की ओर से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंस्टीट्यूूट मेडिकल साइंस एंड रिसर्च को 15, बठिंडा एम्स को 2, आदेश अस्पताल को 3 और दिल्ली हार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 2, पटियाला के वर्धमान महावीर हेल्थ केयर को 2, जालंधर के गुरदयाल अस्पताल को 2 और बालाजी मेडिकल अस्पताल और जम्मू अस्पताल को 1-1 वेंटिलेटर दिया गया है। लुधियाना के एसपीएस अस्पताल और गुरदेव अस्पताल को 3-3, मोहंडी ओसवाल अस्पताल लुधियाना को 6 तथा मोहाली के दो अस्पतालों को 15 वेंटिलेटर इश्यू किए गए हैं। कारपोरेशन की ओर से कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन इन वेंटिलेटरों का प्रयोग गंभीर संक्रमितों की जान बचाने में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed