फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Verification of autos running in the city is not happening, fear among people, police is not waking up

हालात : शहर में चल रहे ऑटो का नहीं हो रहा वेरिफिकेशन, लोगों में खौफ, पुलिस नहीं जाग रही

Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Situation: Verification of autos running in the city is not happening, fear among people, police is not waking up
्रपंचकूला। शहर में चलने वाले ऑटो की वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण लोगों में खौफ बना हुआ है। पुलिस विभाग को संगठनों के प्रतिनिधियों ने कई बार लेटर लिखा है, इसके बाद भी इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। पिछले साल नर्स पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले का पुलिस समाधान नहीं कर पायी है। अभी हाल ही में चंडीगढ़ में महिला यात्री से रेप की वारदात के बाद पंचकूला के लोगों का कहना है कि ऑटो की पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य होनी चाहिए। इससे शहर के लोग सुरक्षित रहेंगे। पंचकूला में करीब चार हजार ऑटो बिना वेरिफिकेशन के चल रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार लेटर लिखने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
शहर में ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन होना चाहिए। इनकी वेरिफिकेशन के लिए आठ माह पहले हरियाणा डीजीपी को लेटर लिखा था। इसके बाद भी इस समस्या का हल नहीं हो पाया है। हमारी मांग है कि पुलिस इस पर कड़ाई बरते, जिससे चंडीगढ़ की तरह की वारदात पंचकूला में नहीं हो। लोगों की सुरक्षा का कदम पुलिस के अधिकारियों को उठाना चाहिए। - एस के नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन

बिना डीएल के ऑटो चालकों पर हो कार्रवाई
शहर में बिना ड्राइविंग लाइसेंस ऑटो चलाने वाले चालकों के चालान किए जाएं। अगर इस तरह की अनियमितता रहेगी तो कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। हमारी पुलिस से मांग है कि वेरिफिकेशन करने का कदम उठाएं। शहर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

ोट
पुलिस की तरफ से अभियान चलाकर ऑटो की वेरिफिकेशन करवाएंगे। जो ऑटो हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य सभी मानक पूरा नहीं करेंगे उनका चालान किया जाएगा। - सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed