फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Even after seven years, 24-hour emergency services were not found in Urban Health Center

हालात : सात साल बाद भी अर्बन हेल्थ सेंटर में नहीं मिली 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं

Mon, 03 Jan 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Situation: Even after seven years, 24-hour emergency services were not found in Urban Health Center
पंचकूला। सेक्टर-16 का अर्बन हेल्थ सेंटर सात साल बाद भी 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं नहीं दे पाया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 24 घंटे सातों दिन इमरजेंसी सेवाएं प्रस्तावित हैं। यह कहना है रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुभाष पपनेजा का। उन्होंने बताया कि 2014 अप्रैल में अर्बन हेल्थ सेंटर की शुरुआत हुई थी। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दावा किया गया था कि यहां आने वाले समय में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले तो विभाग दलीलें देता रहा कि जनरल अस्पताल की कुछ ओपीडी डिस्पेंसरी में है, जिस वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन नई बिल्डिंग में ओपीडी शिफ्ट होने के बाद भी लोगों को यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक को वह करीब 50 पत्र लिख चुके हैं, लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है। सेक्टर-16 के अर्बन हेल्थ सेंटर में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं शुरू होने के बाद सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल का भार भी कम होगा। क्योंकि, सेक्टर-11, 14, 15, 16, 17, 19, राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर के लोगों के लिए यहां आना आसान है। लोगों को घर के नजदीक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed