फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: After 12 days the city became clean, people breathed a sigh of relief, pay special attention to the cleanliness system, the corporation officials resorted to additional vehicles to collect the garbage from the city.

हालात : 12 दिन बाद शहर हुआ साफ, लोगों ने ली राहत की सांस, सफाई व्यवस्था की तरफ विशेष ध्यान दें निगम अधिकारी, शहर से कूड़ा उठाने के लिए निगम ने अतिरिक्त वाहनों का सहारा लिया

Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Situation: After 12 days the city became clean, people breathed a sigh of relief, pay special attention to the cleanliness system, the corporation officials resorted to additional vehicles to collect the garbage from the city.
पंचकूला। आखिरकार 12 दिन बाद लोगों को कूड़े की बदबू से निजात मिल गई। नगर निगम ने अथक परिश्रम से शहर में पड़े करीब 15 सौ टन कूड़े को गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड पहुंचा दिया गया। इसके लिए निगम अधिकारियों को अतिरिक्त कर्मचारी और वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लेकिन, गांव झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड के पास से गुजरने वाले वाहन चालकों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं हाईवे के स्लीप रोड पर भी कूड़ा बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश ने बताया कि शहर में जितना भी कूड़ा पड़ा था उसे शनिवार शाम तक डंपिंग ग्राउंड पहुंचा दिया गया है। अब लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेक्टर-25 आरडब्ल्यूए के प्रधान संजीव गोयल का कहना है कि झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड का नया रास्ता बनाने के लिए नगर निगम द्वारा कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। डंपिंग ग्राउंड के चलते आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में जंगल और जीवों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड से निकलने वाला पानी भी घग्गर नदी को दूषित कर सकता है। इस मामले का शहर के लोगों ने भी चिंता व्यक्त की है। वार्ड नंबर सात-7 की पार्षद ऊषा रानी का कहना है कि निगम अधिकारी भले ही शहर से कूड़ा पूरी तरह उठने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने बताया कि बुढ़नपुर क्षेत्र में अभी कूड़े के ढेर लगे हैं। तीन दिन से सफाई करवाने के लिए निगम अधिकारियों को शिकायत कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात होने पर सच्चाई होगी सबके सामने
सेक्टर-25 आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपप्रधान बीरआर मेहता का कहना है कि नगर निगम ने झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड तो बना दिया है, लेकिन इस फैसले से घग्गर पार क्षेत्र निवासियों को आने वाले दिनों में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बरसात होने पर पानी के साथ डंपिंग ग्राउंड का कूड़ा नाले के रास्ते घग्गर में पहुंचेगा, जिससे घग्गर का पानी भी दूषित होगा। इतना ही नहीं घग्गर पार क्षेत्र का पानी पहले से ही दूषित है अब उन्हें कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed