फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh said that I will not talk until Sidhu makes a public apology

सिद्धू से कम नहीं हुई कैप्टन की नाराजगी: कहा- जब तक सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे, तब तक नहीं करूंगा बात

Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में भले ही सुलह का रास्ता दिखने लगा हो लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिद्धू के प्रति नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है। वे सिद्धू से बात करने के मूड में भी नहीं हैं। कैप्टन ने साफ कह दिया है कि जब तक सिद्धू सार्वजनिक माफी नहीं मांगते हैं, तब तक वे बात नहीं करेंगे। इसी के साथ कैप्टन ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के सामने हाईकमान के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार भी किया।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh said that I will not talk until Sidhu makes a public apology
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के दबाव के आगे झुकते हुए भले ही नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने पर सहमति दे दी है लेकिन सिद्धू के प्रति उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को हरीश रावत से मुलाकात के दौरान कैप्टन ने हाईकमान के फैसले को मंजूर कर लिया लेकिन साथ ही कह दिया कि जब तक सिद्धू सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी नहीं मांगेंगे, वह सिद्धू से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पता चला है कि सिसवां फार्म हाउस पर बातचीत के दौरान हरीश रावत ने जब कैप्टन से आग्रह किया कि वे सिद्धू से मिलकर पुरानी बातों और मनमुटाव को खत्म करें तो कैप्टन ने रावत से दो-टूक कह दिया कि वे सिद्धू से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सिद्धू ने उनके खिलाफ हाल के दिनों में सार्वजनिक तौर पर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ बहुत कुछ अभद्र लिखा है, जिसने उन्हें आहत किया है।

जानकारी के अनुसार कैप्टन ने हरीश रावत को साफ कर दिया कि सिद्धू पहले आकर अपनी टिप्पणियों के लिए उनसे माफी मांगें, उसके बाद ही उनसे कोई बातचीत संभव होगी।

हाईकमान के दबाव से नाराज हैं कैप्टन

यह भी पता चला है कि रावत के साथ मुलाकात के दौरान कैप्टन ने उन्हें बातों-बातों में साफ कर दिया कि भले ही उन्होंने हाईकमान की हर बात मान ली है, लेकिन सिद्धू का मामला हाईकमान द्वारा सही ढंग से नहीं निपटाया गया।

कैप्टन ने सिद्धू को प्रधान के तौर पर तो स्वीकार कर लिया है लेकिन उनके साथ वे कोई बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। कैप्टन ने रावत से यह भी कहा है कि वे उनकी इस शर्त को हाईकमान तक पहुंचा दें।

उधर, कैप्टन के इस नए रुख से रावत पसोपेश में हैं। एक ओर तो वे कैप्टन-सिद्धू के बीच सुलह कराकर पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने का श्रेय लेने की तैयारी कर रहे थे, वहीं कैप्टन ने सिद्धू के प्रति अपनी नाराजगी जताकर गेंद को फिर से रावत के पाले में डाल दिया है जो सिद्धू को लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देने के पक्षधर रहे और अपने पंजाब प्रवास के हर मौके पर सिद्धू से मिलते भी रहे हैं। अब रावत के लिए जरूरी हो गया है कि वे सिद्धू को कैप्टन की नाराजगी दूर करने के लिए मनाएं, ताकि झगड़ा खत्म हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed